सालार से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक आउट, वर्धराज मन्नार के रोल में एक्टर का धांसू लुक देख फैंस के खड़े हुए रौंगेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:03 PM IST

Prithviraj Sukumaran First look from Salaar : मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमरन का सालार से फर्स्ट लुक आउट हुआ है। उनका इंटेंस लुक देख फैंस के खड़े हुए रौंगेट। सोशल मीडिया पर छाया हुआ है उनका लुक।

केजीएफ (KGF) डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashant Neel) की फिल्म सालार (Saalar) का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। कुछ समय पहले ही सालार से प्रभास (Prabhas) का फर्स्ट लुक आउट हुआ था। मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए फिल्म के दूसरे कैरेक्टर वर्धराज मन्नार ( (𝐕𝐚𝐫𝐝𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣𝐚 𝐌𝐚𝐧𝐧𝐚𝐚𝐫) के लुक में पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पृथ्वीराज का लुक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का सालार (Saalar First Look) से फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

prithviraj sukumaran

prithviraj sukumaran

फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पृथ्वीराज सुकुमारन के 40वें जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। पोस्टर में पृथ्वीराज इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस को पृथ्वीराज का नया लुक बेहद पसंद आया है।

End of Feed