Prem Chopra ने खुद की बायोपिक के लिए इस एक्टर को बताया परफेक्ट, नाम जानकारी होगी खुशी

Prem Chopra's Biopic: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने अपनी बायोपिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इतना ही नहीं प्रेम चोपड़ा ने यह भी बताया कि बड़े परदे पर उनके किरदार को कौन अच्छी तरह से प्ले कर सकता है। यकीन मानिए नाम जानकार आपको खुशी होगी।

Prem Chopra's Biopic: प्रेम चोपड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। 88 साल की उम्र में भी प्रेम चोपड़ा एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक स्पेशल रोल प्ले किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रेम चोपड़ा ने अपने 'एनिमल' को-स्टार रणबीर कपूर के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो दिग्गज अभिनेता की बायोपिक के लिए सही ऑप्शन हैं।

Prem Chopra

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में जब प्रेम चोपड़ा से उनकी बायोपिक के पूछा गया तो अभिनेता ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया। प्रेम चोपड़ा ने कहा कि रणबीर कपूर उनकी बायोपिक के लिए बिल्कुल फिट हैं। रणबीर कपूर का नाम लेने का कारण भी प्रेम चोपड़ा ने बताया और कहा कि रणबीर एक अच्छे एक्टर हैं और 'एनिमल' में उनकी एक्टिंग देखकर मैं खुद हैरान हूं। वो एक ग्रेट एक्टर हैं और सुपरस्टार की लिस्ट में आते हैं। ऐसे में रणबीर कपूर ही मेरी बायोपिक के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

End of Feed