'साथ काम करने का इंतजार है'- Aamir Khan के साथ फिर स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं Preity Zinta

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 13, 2026, 01:30 PM IST

Preity Zinta on Working With Aamir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अभी हाल ही में बयान देते हुए आमिर खान के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है।

Preity Zinta on Working With Aamir Khan: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पुराने को-स्टार्स को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने की इच्छा जाहिर की। दोनों कलाकारों ने सालों पहले एक साथ काम किया था और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खासकर 'दिल चाहता है (Dil Chahta Hai)' में दोनों की जोड़ी आज भी फैंस को याद है। तो चलिए जानते हैं कि प्रीति जिंटा ने अपने बयान में क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Preity Zinta on Working With Aamir Khan

प्रीति जिंटा ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

प्रीति जिंटा ने कही ये बात

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह प्रीति जिंटा का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। News18 की खबर के मुताबिक मीडिया से बात करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, 'मैं बहुत सारी यादें शेयर करना चाहती थी। लेकिन आमिर ने ही हमारा बंटवारा कर दिया। मुझे बंटवारा के प्रमोशन के लिए आना पड़ा और वो दिल चाहता है के 25 साल मनाने चले गए।' प्रीति ने ये भी कहा कि 'मैं सच में उनके साथ फिर से काम करने का इंतजार कर रही हूं, उम्मीद है कोई ऐसी फिल्म मिले जो उतनी ही यादगार बने। दिल चाहता है वाकई बहुत यादगार फिल्म थी। मेरे लिए फिल्म बंटवारा 1947 भी उतनी ही यादगार फिल्म बनने वाली है।'

End of Feed