प्रीत‍ि जिंटा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, नेस वाड‍िया-मोहित बर्मन के ख‍िलाफ केस किया दर्ज

आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने अपनी टीम के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार ये विवाद Extraordinary General Meeting (EGM) को लेकर हुआ था। साथ ही प्रीति ने विवादित बैठक के दौरान पारित किसी भी प्रस्ताव के इंप्लीमेंटेशन को रोकने के लिए एक रेजोल्यूशन की मांग की है।

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने अपनी टीम के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने टीम के कुछ सह-निर्देशकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार ये विवाद Extraordinary General Meeting (EGM) को लेकर हुआ था।

Preity Zinta knocked the door of the court

Preity Zinta knocked the door of the court

21 अप्रैल 2025 को एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) आयोजित हुई थी, जिसके बाद चंडीगढ़ में एक मामला दायर किया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि यह बैठक कंपनी अधिनियम, 2013 और अन्य सचिवीय नियमों के तहत उचित प्रक्रियाओं का पालन किए बिना आयोजित की गई थी। एक्ट्रेस ने 10 अप्रैल को एक ईमेल में बैठक पर आपत्ति जताई थी, लेकिन उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया। उनका आरोप है कि मोहित बर्मन, नेस वाडिया के समर्थन से बैठक हुई थी। प्रीति जिंटा ने विवादित बैठक के दौरान पारित किसी भी प्रस्ताव के इंप्लीमेंटेशन को रोकने के लिए एक रेजोल्यूशन की मांग की है।

End of Feed