Salman Khan को Preity Zinta ने बताया 'बॉस', बॉलीवुड में वापसी पर कही ये बात - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2026, 12:28 PM IST

Preity Zinta on Salman Khan And Comeback: प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। अब अपनी फिल्म के एक सीन को लेकर उन्होंने सलमान खान से जुड़ा मजेदार किस्सा बताया।

Preity Zinta on Salman Khan And Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाइब (Vibe) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म वाइब को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आने वाला है। फिल्म में प्रीति जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। इन सब के बीच प्रीति जिंटा का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। प्रीति जिंटा ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मी दुनिया तक को लेकर बात की। इस दौरान प्रीति जिंटा ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Preity Zinta on Salman Khan And Comeback

प्रीति जिंटा ने किया ये खुलासा (Image Source: Zoom)

सलमान खान को लेकर कही ये बात

प्रीति जिंटा एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह Zoom से की गई बातचीत है। Zoom से खास बातचीत में प्रीति जिंटा ने हाल ही में उस कमेंट पर रिएक्ट किया, जिसमें उनकी तुलना सलमान खान (Salman Khan) के ‘जानेमन’ (Jaan-E-Mann) वाले लुक से की गई थी। बातचीत के दौरान जब इंटरव्यूअर ने सलमान के महिला के कपड़े पहनने का जिक्र किया, तो प्रीति ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्या आप कह रहे हैं कि मैं उनकी तरह दिखती हूं?' एक्शन सीन्स की तैयारी के बारे में बात करते हुए प्रीति ने बताया कि उन्होंने काफी ट्रेनिंग की थी, ताकि पर्दे पर वह अपने किरदार को दमदार तरीके से दिखा सकें। उन्होंने कहा, 'मैंने ट्रेनिंग की, महीनों और महीनों और महीनों तक ट्रेनिंग की। मैंने ट्रेनिंग की, क्योंकि मैं उस फाइट सीन में कमजोर नहीं दिखना चाहती थी। जब आप लड़ रहे होते हैं, तो वो नकली होता है, इसलिए मैं चाहती थी कि मेरे शरीर में वो मसल दिखे।' इसके बाद प्रीति ने सलमान को मजाकिया अंदाज में 'मेरे बॉस' कहकर बात खत्म की।

End of Feed