वेव्स ओटीटी पर लाइव देख सकेंगे 'लव-कुश रामलीला', प्रसार भारती ने लोगों को दिया खास तोहफा

Waves Live Luv-Kush Ramleela: दिल्ली की सबसे फेमस 'लव-कुश रामलीला' अब प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफार्म वेव्स पर लाइव देखी जा सकती है। प्रसार भारती ने इस साल लाल किला परिसर में आयोजित इस रामलीला को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए खास व्यवस्था की है। इस खबर ने लोगों का दिल खुश कर दिया है।

दिल्ली की प्रसिद्ध 'लव-कुश रामलीला' अब प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर लाइव देखी जा सकती है। इस साल लाल किला के मैदान में हो रही इस रामलीला को प्रसार भारती ने दर्शकों तक पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

Ramayana Waves

Image Source: Waves

प्रसार भारती के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर से वेव्स ऐप को मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप के लाइव सेक्शन में जाकर रोज शाम 7 बजे से रामलीला का लाइव देख सकते हैं। यह रामलीला 3 अक्टूबर तक चलेगी और भरत मिलाप के साथ खत्म होगी। आपको बता दें कि दशहरे के दिन प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल होते हैं।

End of Feed