Ranbir Kapoor की Raajneeti 2 पर प्रकाश झा ने लगाई मुहर, कैटरीना कैफ भी आएंगी नजर!!

Raajneeti 2 Update: साल 2010 में रणबीर कपूर की फिल्म राजनीति रिलीज हुई थी। मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस बीच राजनीति के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नए रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पर मेकर्स ने काम शुरू कर दिया है।

Raajneeti 2 Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और नाना पाटेकर की फिल्म राजनीति साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया था। यही वजह थी कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। काफी समय से फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही थी। इस बीच प्रकाश झा ने राजनीति 2 को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Raajneeti 2 Update

pic credit- Raajneeti film

राजनीति 2 को लेकर सामने आया अपडेट

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने 2010 में प्रकाश झा के साथ फिल्म राजनीति में काम किया था। यह फिल्म महाभारत पर आधुनिक नजरिया रखते हुए बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही। अब प्रकाश झा इसके सीक्वल पर काम शुरू कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने स्क्रीन से बातचीत में पुष्टि की कि राजनीति पार्ट 2 बन रही है और यह अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म की तरह इस सीक्वल में भी किरदार, घटनाएं और कहानी के कुछ हिस्से भारतीय महाकाव्यों और पौराणिक कथाओं से प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा, 'दूसरे भाग में पौराणिक कथाओं से काफी कुछ लिया गया है।'

End of Feed