Prabhas Salaar Could Not Beat Shah Rukh Khan Dunki: बॉलीवुड की दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा क्लैश होने जा रहा है। सिनेमा के किंग यानी शाहरुख खान की 'डंकी' (Dunki) और साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 'सालार' (Salaar) बड़े पर्दे पर टकराने के लिए तैयार है। यूं तो अभी से ही प्रभास की सालार का बोलबाला शुरू हो चुका है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना भी है कि मूवी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड के ही एक एक्टर ने साफ किया है कि प्रभास की 'सालार', 'डंकी' की कमाई को छू भी नहीं पाएगी।
यह भी पढ़ें: Salaar क्या तोड़ेगी जवान-पठान के बंपर रिकॉर्ड, सेंसर बोर्ड ने भी बताया प्रभास की फिल्म को ब्लॉकबस्टर!
ये बॉलीवुड एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस' फेम कमाल राशिद खान हैं, जो न केवल फिल्मों की समीक्षा करते हैं बल्कि बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कमाल राशिद खान ने ट्वीट में 'सालार' को सुपरहिट बताने वाले ट्वीट पर भी नाराजगी जाहिर की है। कमाल राशिद खान ने प्रभास की 'सालार' (Salaar) और 'डंकी' (Dunki) के सिलसिले में बात करते हुए ट्वीट किया, "कुछ लोग 'सालार' और 'डंकी' की वैश्विक स्तर पर हो रही बुकिंग के गलत आंकड़े दिखा रहे हैं। मैं केवल पूरी दुनिया को ये सूचित करना चाहता हूं कि किसी भी भारतीय कलाकार का दबदबा विदेशों में शाहरुख खान से ज्यादा नहीं है। ऐसे में झूठी खबरें प्रभास का कुछ भला नहीं करने वाली हैं।"
'सालार' में दमदार रही प्रभास की परफॉर्मेंस!
बता दें कि प्रभास (Prabhas) की 'सालार' (Salaar) को लेकर रिव्यू आना शुरू हो गया है। मूवी को चार स्टार मिल रहे हैं, साथ ही प्रभास की एक्टिंग को भी दमदार बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले 'सालार' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी थी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
