Prabhas- Anushka Shetty: अनुष्का शेट्टी को डेट करने पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं उसे कैसे डेट कर सकता हूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 23, 2023, 11:41 AM IST

Prabhas- Anushka Shetty Dating: प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने लंबे समय तक एक -दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में अनुष्का को डेट करने पर जवाब दिया था।

Prabhas- Anushka Shetty Dating: प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली में साथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि प्रभास और अनुष्का ने एक- दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। हम सभी ने ये कहावत तो सुनी है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता है। बाहुबली के बाद दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर नहीं आए। बाहुबली के प्रमोशन के दौरान अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

End of Feed