Adipurush: आदिपुरुष में ऐसा होगा प्रभास का लुक, नए पोस्टर में धनुष बाण चलाते आए नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 07:16 AM IST

Adipurush First Look: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।

Adipurush First Look Poster: भारी भरकम बजट से बनने वाली ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फ‍िल्‍म इसके लुक और कहानी को लेकर लगातार चर्चा में है। फि‍ल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास लीड रोल में हैं और वही आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे। य‍ह फ‍िल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है। फिल्म में रावण का किरदार सैफ अली खान निभाने वाले हैं। इसके अलावा अजय देवगन फिल्म में भगवान शिव का रोल निभाते नजर आ सकते हैं। आज मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। निर्देशक ओम आउत ने एक दिन पहले ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दे दी थी।

Adipurush: आदिपुरुष में ऐसा होगा प्रभास का लुक, नए पोस्टर में धनुष बाण चलाते आए नजर

ओम राउत ने फिल्म का पोस्टर साझा किया है जिसमें प्रभास भगवान राम की तरह नजर आ रहे हैं। भगवा बैकग्राउंड में वह धनुष बाण चलाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में प्रभास काफी प्रभावशाली लग रहे हैं और ये लुक उनके बाहुबली अंदाज की याद दिलाता है।

End of Feed