Popular Actor Sudesh Kumar Dies At The Age Of 95: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुदेश कुमार ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन हाल ही में सुदेश कुमार को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुदेश कुमार का निधन हो गया है। 95 वर्ष की उम्र में सुदेश कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुदेश कुमार (Sudesh Kumar) ने 60 के दशक में बॉलीवुड में कई हिट फिल्में की थीं। उन्हें फिल्म 'सारंगा' के लिए खूब जाना जाता है। सुदेश कुमार को सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की पुष्टि खुद उनकी पत्नी जया धवन ने टाईम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत के दौरान की है। यह भी पढ़ें: 'फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी...'- Salman Khan के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा, कोर्ट में उस भयावह सुबह का सच
सुदेश कुमार का हुआ निधन, फोटो क्रेडिट- फेसबुक
फोटो क्रेडिट- फेसबुक
सुदेश कुमार (Sudesh Kumar) ने पृथ्वीराज कपूर के थिएटर ग्रुप को ज्वॉइन किया। वहीं उनकी पत्नी जया धवन ने बताया कि पृथ्वीराज कपूर उनके दूर के रिश्तेदार भी थे। बता दें कि सुदेश कुमार ने 'छोटी बहन' मूवी में सपोर्टिंग रोल अदा कर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वह 'भरोसा' और 'खानदान' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। सुदेश कुमार ने 1975 में आई थ्रिलर फिल्म 'उल्झन' को प्रोड्यूस भी किया था।
