Poonam Pandey द्वारा मौत का मजाक बनाने पर भड़के अली गोनी, राहुल वैद्य बोले- कलियुग में स्वागत है...

Aly Goni Angry On Poonam Pandey Fake Death Stunt: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने मौत की खबर फैलाई थी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए ये कदम उठाया था। इस मामले पर अब अली गोनी का गुस्सा फूटा है। उनका कहना है कि ये सब मजाक नहीं होता।

Aly Goni Angry On Poonam Pandey Fake Death Stunt: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर खबर थी कि उन्होंने 32 वर्ष की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन मौत की खबर फैलाने के अगले ही दिन पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने खुद इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं और सर्वाइकल कैंसर व उसके उपचार की जानकारी लोगों को देना चाहती थीं। पूनम पांडे द्वारा मौत का मजाक बनाने पर लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। उनके साथ-साथ अब मामले पर टीवी एक्टर और बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट अली गोनी (Aly Goni) का भी गुस्सा फूटा है।

End of Feed