Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 4: चार दिनों में 100 करोड़ी बनी Aishwarya Rai की फिल्म

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 2, 2023, 10:29 AM IST

ponniyin selvan 2 box office collection day 4: पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और विक्रम स्टारर इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। आइए फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पोन्नियन सेल्वन 2 अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
  • ऐश्वर्या राय की फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी है।
  • देशभर के फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है।

ponniyin selvan 2 box office collection day 4: पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और विक्रम स्टारर इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। ऐश्वर्या राय और विक्रम स्टारर पोन्नियिन सेल्वन 2 को 28 अप्रैल 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2) को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पीएस 2 ने अपनी बंपर कमाई जारी रखी है। फैंस बीते काफी समय से फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद अब फिल्म को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में जाने से हिचकिचा नहीं रहे हैं। रिलीज के पहले और दूसरे दिन पोन्नियिन सेल्वन 2 ने देशभर में अच्छी खासी कमाई कर ली थी। अब पोन्नियन सेल्वन 2 के रिलीज के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

ponniyin selvan 2

ponniyin selvan 2 box office collection day 4

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई पोन्नियन सेल्वन 2

पोन्नियन सेल्वन 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। पोन्नियिन सेल्वन 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सभी को इम्प्रेस किया है।इस बीच फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई पर नजर डालें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने 23.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसके बाद अब पोन्नियिन सेल्वन 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म सिर्फ 4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

End of Feed