Ponniyin Selvan -1 Box office : ऐश्वर्या की फिल्म PS -1 ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई, कमाई 150 करोड़ से बस इतना दूर...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 08:44 AM IST

Ponniyin Selvan -1 Box office : मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म ने पांचवें दिन भी छप्पर फाड़ कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 को मिला दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स
  • निर्देशक मणि रत्नम का ड्रीम प्रोजक्ट है पोन्नियन सेल्वन -1
  • आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस किया

Ponniyin Selvan -1 Box office : मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 (PS -1) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और साउथ स्टार विक्रम चियान (vikram Chiyaan) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 (Ponniyin Selvan -1) तीन के अंदर ही 100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। पोन्नियन सेल्वन -1 सोमवार को बॉक्स पर पिछड़ती हुई नजर आई। लेकिन फिल्म ने मंगलवार को अपनी बढ़त बना ली। तो आइए बिना देर किए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

aishwarya rai (2)

Ponniyin Selvan -1 box office collection (image : instagram)

पोन्नियन सेल्वन -1 ने पहले दिन 36.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म की ओपनिंग शानदार रही। इसके बाद शनिवार को 34.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने रविवार को 39. 2 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हफ्ते के मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट नजर आई। फिल्म ने सोमवार को 19.25 करोड़ की कमाई की। वहीं, मंगलवार को फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। फिल्म ने पांचवें दिन 23.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक 153 करोड़ रुपये की कमाई की।

End of Feed