PS1 Box Office Collection Day 1: 'पोन्नियिन सेल्वन' ने तोड़ा ‘विक्रम’ का रिकॉर्ड, पहले ही दिन बंपर कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 07:12 AM IST

PS1 Box Office Collection Day 1: ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयराम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला स्टारर फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई है।

PS1 Box Office Collection Day 1: ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयराम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला स्टारर फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' 30 सितंबर को रिलीज हुई है। इस मल्टीस्टारर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और कमाई का नया कीर्तिमान बना दिया है। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। एडवांस बुकिंग के मामले में यह फिल्म काफी मजबूत थी।

PS1 Box Office Collection Day 1: 'पोन्नियिन सेल्वन' ने तोड़ा ‘विक्रम’ का रिकॉर्ड, पहले ही दिन बंपर कमाई

ऐश्वर्या राय स्टारर इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन-सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा से था। पहले दिन कमाई के मामले में 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने 'विक्रम वेधा' को काफी पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म PS 1 ने पूरे भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर तकरीबन 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 'पोन्नियिन सेल्वन' को 500 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया है।

End of Feed