बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म जवान (Jawan) को लेकर चर्चा में है। एक्टर की फिल्म के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। किंग खान अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी बीच एक्टर के घर के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? ये लोग शाहरुख के गेमिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गैंबलिंग को प्रमोट करने से नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा।
Shahrukh Khan (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Dream Girl 2 Box Office Collection: पूजा की अदाओं ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, जाने कितनी हुई दूसरे दिन की कमाई
पुलिस ने मन्नत के बाहर बढ़ाई सुरक्षा
इस वजह से कुछ लोग एक्टर के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। ये प्रोटेस्ट अनटच इंडिया फाउंडेशन नाम की संस्थान ने किया था। हालांकि शाहरुख को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। एक्टर ने अपने फैंस के लिए आस्क एसआरके सेशन रखा। इस सेशन के दौरान एक्टर ने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। शाहरुख ने अपनी फिल्म जवान के ट्रेलर के बारे में भी बात की।
जवान अगले महीने 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनातारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, रिद्धि डोंगरा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में है।
