Salman Khan के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, हमलावरों की फोटो आई सामने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2024, 08:33 PM IST

सलमान खान के घर पर 2 हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले के बाद पुलिस ने सलमान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच में जुट गई है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए 15 टीमें बनाई हैं। पुलिस के सामने हमलावरों की फोटो सामने आई है।

सलमान खान (Salman Khan) के घर पर आज सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस घटना के बाद से मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाब हाथ लगी है। पुलिस के सामने दोनों हमलावरों की फोटो और वीडियो सामने आए है। फोटो में एक हमलावर काली और व्हाइट टी शर्ट में नजर आ रहा है। दूसरा हमलावर लाल टी शर्ट में दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने खान और उनके परिवार की सुरक्षा की बढ़ा दी है। पुलिस ने 15 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो संदिग्ध हमलावरों ने 5 गोलियां चलाई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई के भाई अनमोल ने ली है। अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

End of Feed