PM Narendra Modi mourns Zubeen Garg death: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। जुबीन गर्ग के फैंस को सदमे में चले गए हैं। जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्कूबा डाइविंग करते समय वो समंदर में डूबने लगे, जिससे उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर तमाम लोग जुबीन गर्ग को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। इस बीच देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जुबीन गर्ग की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके सिंगर को दिल से श्रद्धाजंलि दी है।
Pic Credit- PTI/ Zubeen Garg instagram
पीएम मोदी का छलका दर्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर लिखा, 'मशहूर गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन से गहरा सदमा लगा है। उन्हें उनके शानदार संगीत योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनकी गायकी हर वर्ग के लोगों में बहुत लोकप्रिय थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ऊं शांति।' पीएम मोदी का ये ट्वीट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जुबीन गर्ग को श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने लिखा, 'जुबीन गर्ग का निधन बहुत दुखद है। उनकी आवाज ने एक पूरी पीढ़ी को छुआ, और उनका टैलेंट अनोखा था। उन्होंने निजी मुश्किलों को पार कर असमिया संगीत को नया रंग दिया। उनकी हिम्मत और मेहनत की छाप हमेशा रहेगी। वे हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।'
कैसे हुई जुबीन गर्ग की मौत
बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। तभी वे अचानक से समुद्र में गिर गए। प्राग न्यूज के सीएमडी संजीव नारायणने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में बताया कि स्कूबा डाइविंग हादसे के बाद जुबीन को सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। क्रू मेंबर्स ने मौके पर सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। शाम 5:14 बजे सिंगापुर समय के अनुसार, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया।
