'लोग मुझे मैसेज नहीं करते' फिल्म इंडस्ट्री पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, फ्लॉप मूवी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 10, 2026, 02:18 PM IST

Kangana Ranaut Speak on Bollywood: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अभी एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म और बॉलीवुड को लेकर काफी कुछ बोला है।

Kangana Ranaut Speak on Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) को लेकर खबरों में हैं। फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में कंगना रनौत की इस फिल्म की दिल्ली में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी इस फिल्म को देखा और जमकर तारीफ की। इन सब के बीच कंगना रनौत का इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कंगना रनौत ने ऐसा कुछ बोला है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

Kangana Ranaut Speak on Bollywood

कंगना रनौत ने बॉलीवुड को लेकर कही ये बात (Image Source: Times Now)

कंगना रनौत ने कही ये बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Hindustan Times से बातचीत के दौरान जब कंगना रनौत से पूछा गया कि उनकी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर किसी का कोई रिएक्शन आया है या नहीं, तो उन्होंने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे मैसेज नहीं करते।' कंगना का ने कहा कि 'मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें।'

End of Feed