Pathan की सफलता के बाद दोबारा साथ दिखेंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, ऐसे मिला बड़ा हिंट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 2, 2023, 10:13 AM IST

Shah Rukh Khan and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में सलमान खान के कैमियो की भी जमकर चर्चा हो रही है। अब खबर सामने आ रही है कि पठान के बाद अब सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बार फिर साथ आएंगे सलमान और शाहरुख खान।
  • फिल्म पठान में दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है।
  • पठान के राइटर श्रीधर राघवन ने बड़ा हिंट दिया है।

Shah Rukh Khan and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) ने बॉक्स ऑफिस पर जबदरस्त धमाका कर दिया है। फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के लीड रोल के अलावा सलमान खान (Salman Khan) के कैमियो की भी जमकर चर्चा हो रही है। अब खबर सामने आ रही है कि पठान के बाद सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ दोबारा एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिल्म पठान के राइटर श्रीधर राघवन ने इस बात की ओर इशारा किया है। दरअसल फिल्म पठान में सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी को काफी प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी सलमान खान का कैमियो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इसी साल रिलीज होनी है जिसमें शाहरुख खान का एक कैमियो भी मौजूद है। हालांकि खबर है कि इस कैमियो के अलावा भी एक फिल्म में दोनों सुपरस्टार साथ में काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है?

Shah Rukh Khan and Salman Khan

Shah Rukh Khan and Salman Khan

'भाईजान' और 'किंग खान' एक साथ

फिल्म पठान के राइटर श्रीधर राघवन से जब पूछा गया कि क्या शाहरुख और सलमान खान को टाइगर 3 के अलावा किसी और फिल्म में एक साथ देखा जा सकता है? जिसपर उन्होंने पिंकविला को जवाब दिया, 'हम सभी चीजों की उम्मीद कर सकते हैं, इसको आप ठीक इसी प्रकार देख सकते हैं कि अगर आप भाई-बहन हो तो दिवाली पर तो एक दूसरे से मिलते ही हो ना! इसी प्रकार किसी ना किसी एक बिंदू पर दोबारा मुलाकात होती है।'

End of Feed