Pathan में सलमान खान का एंट्री सीन हुआ लीक, करण-अर्जुन को देख खड़े हुए फैंस के रौंगटे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 25, 2023, 11:15 AM IST

Pathan Movie Release: शाहरुख खान की फिल्म (Pathan) आज 23 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहा है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो भी लाजवाब है। सलमान खान के कैमियो का लीक सीन भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान आज रिलीज हो गई है।
  • पठान से सलमान खान के कैमियो का सीन लीक हो गया है।
  • सलमान खान के कैमियो की जमकर तारीफ की जा रही है।

Pathan Movie Release: शाहरुख खान की फिल्म (Pathan) आज 23 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। लगभग 4 साल बाद शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी हो गई है। पठान की रिलीज के साथ ही लगभग 4 साल का वनवास फिल्म भी अब पूरा हो गया है। फिल्म पठान को लेकर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहा है। फिल्म पठान में सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो भी लाजवाब है। सलमान खान के कैमियो का सीन भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। सलमान खान और शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर एक साथ देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है। शाहरुख और सलमान को देखकर पूरा सिनेमाघर गूंज उठा है। इस बीच कई फैंस का मानना है कि करण-अर्जुन के नाम से मशहूर (Salman Khan and Shah Rukh Khan) को एक साथ देखना ही पठान के सबसे बेहतरीन सीन में से एक है।

Salman Khan Cameo in Pathan

Salman Khan Cameo in Pathan

पठान में दिखा सलमान खान का जलवा

शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो की जमकर तारीफ हो रही है। कई फैंस का मानना है कि सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना एक बेहतरीन एक्पीरियंस रहा है। सलमान खान का कैमियो सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस सीन में सलमान खान को कुछ गुंडो के साथ लड़ते हुए देखा जा रहा है। इस सीन में कुछ गुंडे शाहरुख खान को घेरे हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद सलमान खान की एंट्री होती है। सलमान खान इस सीन में टाइगर के अवतार में नजर आ रहे है। वह अपने स्कार्फ से एक गुंडे का गला पकड़ते हैं और फिर जबरदस्त एक्शन सीन से फैंस के रौगटे खड़े हो जाते हैं।

End of Feed