बॉलीवुड

Pathaan Twitter Review: पैसा वसूल है शाहरुख खान की फिल्म 'पठान', रौंगटे खड़े कर देगा फिल्म का क्लाइमैक्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 25, 2023, 09:18 AM IST

Pathaan Twitter Review: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathan) आज 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। फैंस 'पठान' के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एंड टर्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image

Pathan Twitter Review

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान आज रिलीज हो गई हैं।
  • फिल्म को लेकर अब ट्विटर रिएक्शन भी सामने आ रहा है।
  • फिल्म पठान को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Pathan Twitter Review: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathan) आज 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। लगभग 4 साल बाद शाहरुख ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। शाहरुख खान की यह वापसी बेहतरीन और यादगार होने वाली है। शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। फैंस 'पठान' के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एंड टर्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स (Pathan Fans Reaction) मिल रहा है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' को फैंस ने हरी झंडी दिखा दी है। शाहरुख खान की इस कमबैक फिल्म ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के क्लाइमैक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दर्शकों का मानना है कि फिल्म में कैमियो को भी बेहतरीन तरीके से शामिल किया गया है। आइए जानते हैं फिल्म पठान को लेकर फैंस का क्या कुछ कहना है।

एक्शन और सस्पेंस का जबदस्त डोज है पठान

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस का रिएक्शन अब लगातार सामने आ रहा है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, '#PathaanReview #Pathaan हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा है जिसमें कहानी बहुत ही शानदार है, जैसा कि हमें सिड आनंद से उम्मीद है, शाहरुख खान का की एक्टिंग लाजवाब है।जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी अच्छी एक्टिंग की है, बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न हैं।' एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पठान का पहला रिव्यू, यह फिल्म एक सिनेमैटिक जॉय और विजुअल डिलाइट है। हाल के दिनों में यह शाहरुख खान की सबसे अच्छी एक्टिंग है। जॉन और दीपिका ने भी जबरदस्त काम किया है। कैमियो आपको हैरान कर देंगे। पठान का क्लाइमैक्स भी बेहतरीन है। स्पाई यूनिवर्स की यह एक लाजवाब फिल्म है'।

इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, 'पठान एक सुपरहिट फिल्म है, और काफी बेहतरीन है।' इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, '#Pathaan अच्छी तरह से लिखी गई एक्शन थ्रिलर, टाइट कहानी, मनोरंजक कैमियो, ट्विस्ट और सस्पेंस, स्पाई यूनिवर्स शार्पली कनेक्टेड है, खास तौर पर टाइगर से।'

बॉक्स पर पहले दिन इतना कमाएगी पठान

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग पहले ही 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो चुकी है। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी अधिक एडवांस बुकिंग के साथ, रिलीज के पहले दिन फिल्म 35 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर सकती है। भारत के साथ ही दुनिया भर में भी पठान के लिए फैंस के बीच काफी क्रेज बना हुआ है। फिल्म की रिलीज के दिन यानी आज को छुट्टी नहीं है। बावजूद इसके उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 35 से 37 करोड़ के बीच की ओपनिंग कर सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article