Pathan को देख Kangana Ranaut रनौत के बदले सुर, शाहरुख खान की तारीफ में दिया बयान तो फैंस ने बोला 'पलटू..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 26, 2023, 01:27 PM IST

Kangana Ranaut on Pathan: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने रिलीज होते ही बायकॉट गैंग की बोलती बंद कर दी है। फिल्म को दर्शकों के जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। इसके साथ ही अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फिल्म पठान के पक्ष में बयान दिया है। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कंगना रनौत ने की फिल्म पठान की जमकर तारीफ।
  • शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर की बेहतरीन शुरुआत।
  • पठान में शाहरुख खान के एक्शन हीरो अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है।

Pathan Movie Review, Kangana Ranaut on Pathan: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो चुकी है।फिल्म ने रिलीज होते ही बायकॉट गैंग की बोलती बंद कर दी है। तमाम विवादो के बीच फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स के जबरदस्त रिव्यू के साथ ही अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी शाहरुख खान की फिल्म पठान के पक्ष में एक बयान दिया है। जिसके साथ ही फैंस ने कंगना को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। फैंस का मानना है कि वह काफी बड़ी पलटू हैं जो पल में अपने बयान बदल सकती है। पठान फिल्म पर सवाल खड़े करने वाली कंगना अब फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड को वापस ट्रैक पर लाने के लिए पठान फिल्म की सराहना की है। इसके साथ ही अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फिल्म पठान को लेकर पॉजीटिव बयान दिया है।

Kangana Ranaut on Pathan

Kangana Ranaut on Pathan

'शाहरुख कान की फिल्म पठान चलनी चाहिए'

कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) की शूटिंग पूरी कर ली है। अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कंगना एक इवेंट में नजर आई हैं, जहां पठान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ' हमारी इंडस्ट्री बुरे वक्त में चल रही है। ऐसे में हम सभी को फिल्म ऐसी ही फिल्में दर्शकों के आगे रखनी चाहिए। हम सभी मिलकर फैंस के आगे ऐसी ही फिल्में पेश करना चाहते हैं, ताकी लोग फिर से बॉलीवुड फिल्में देखने लगें। जैसे कि मैने अभी सुना कि पठान फिल्म अच्छा कर रही है, ऐसी फिल्में चलनी चाहिए। ताकी हमारी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री जो थोड़ा पीछे रह गई है वो वापस ट्रेक पर आ सके।

End of Feed