बॉलीवुड

Pathan में Deepika Padukone के रोल पर फैंस ने जताई निराशा, मूवी देखते हुए दर्शकों को खली ये कमियां

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 26, 2023, 12:08 PM IST

Pathan Movie Review; Deepika Padukone in Pathan: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में शाहरुख खान के एक्शन हीरो अवतार की जमकर तारीफ की जा रही है, इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण के रोल से फैंस थोड़ा निराश है।

Image

Deepika Padukone in Pathaan

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान फैंस का काफी पसंद आ रही है।
  • फिल्म में शाहरुख का एक्शन हीरो अवतर काफी जबरदस्त है।
  • पठान में फैंस को दीपिका पादुकोण के रोल से निराशा हाथ लगी है।

Pathan Movie Review; Deepika Padukone in Pathan: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म पठान ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में शाहरुख खान के एक्शन हीरो अवतार की जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म में सलमान खान के कैमियो के भी काफी चर्चे हैं। ओवरऑल फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं फिल्म क्रिटिक्स भी पठान को एक बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं, जिसकी कहानी और एक्शन सीन काफी दमदार हैं और पठान की स्टार कास्ट भी लाजवाब एक्टिंग करती नजर आ रही है।

हालांकि फिल्म पठान में कई चीजों के कारण फैंस को थोड़ी निराशा हाथ लगी है। दर्शक पठान में दीपिका पादुकोण के रोल पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण के रोल के साथ पूरा न्याय नहीं किया गया है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों पर नजर डालते हैं।

दीपिका पादुकोण के रोल पर उठे सवाल

फिल्म पठान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की एक साथ चौथी फिल्म है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। बावजूद इसके फैंस का मानना है कि पठान देखते नजर दीपिका पादुकोण के रोल के साथ कनेक्ट कर पाना थोड़ा मुश्किल है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ऑडियंस को दीपिका के रोल के साथ कनेक्ट करवाने में कहीं ना कहीं चूक गए हैं। फैंस का मानना है कि दीपिका के एक्शन सीन काफी दमदार हैं लेकिन फिल्म में उनके रोल को इससे बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था।

अच्छे गानों की कमी खली

शाहरुख खान की फिल्म पठान की तुलना कई मायनों में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर (War) से की जा रही है। हालांकि अगर फिल्म पठान के गानों की बात करें तो वह काफी बड़ा इम्पैक्ट नहीं डालते हैं। फिल्म वॉर के गाने जैसे 'जय जय शिव शंकर' और 'घुंघरू' ने फिल्म में और भी जान भर दी थी। हालांकि पठान के गाने झूमे जो पठान और बेशरम रंग इस मामले में असफल रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के पहले ही दिन दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म ने 52 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article