बॉलीवुड

Gadar 2 Poster: चेहरे पर गुस्सा और हाथ में हथौड़ा लिए दिखे Sunny Deol, पोस्टर देख फैंस बोले 'अब पाकिस्तान की खैर नहीं...'

Gadar 2 Poster: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म गदर 2 को सनी देओल 11 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करेंगे। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल भी दिखाई देंगे।

Image

Gadar 2 Poster: चेहरे पर गुस्सा और हाथ में हथौड़ा लिए दिखे Sunny Deol, पोस्टर देख फैंस बोले 'अब पाकिस्तान की खैर नहीं...'

Gadar 2 Poster: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 का लेटेस्ट पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म गदर 2 के पोस्टर पर सनी देओल बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में हथौड़ा है। सनी देओल का लुक देखकर लोग थर्रा उठे हैं और बोल रहे हैं कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वो यह मूवी जरूर देखेंगे क्योंकि इसमें उनके पुराने सनी पाजी दिखाई दे रहे हैं।

गदर 2 के पोस्टर को फैंस से मिल रहा है शानदार रिस्पांस

अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म गदर 2 (Gadar 2) के नए पोस्टर को फैंस से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म गदर 2 के पोस्टर को देखकर लोग खुशी से झूम उठे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें 11 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है। एक फैन ने सनी देओल के पोस्ट के नीचे कमेंट में लिखा है, 'क्या धांसू पोस्टर है सनी पाजी... आपकी ये मूवी तो हमें जरूर देखनी है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'सनी पाजी सिनेमाघरों को हिलाने की तैयारी कर रहे हो क्या?'

11 अगस्त के दिन रिलीज होगी सनी देओल की गदर 2

अभिनेता सनी देओल की गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त के दिन रिलीज होगी। मेकर्स गदर 2 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसलिए रिलीज कर रहे हैं क्योंकि यह मूवी देशभक्ति की बावना से ओतप्रोत है। मेकर्स को लगता है कि गदर 2 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शानदार रिस्पांस मिलेगा। फिल्म गदर 2 में सनी देओल के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इसका डायरेक्शन अनिल शर्मा कर रहे हैं जिन्होंने गदर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बनाई थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article