Pathan Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान ने ओपनिंग-डे पर बम्पर कमाई करते हुए कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। शाहरुख खान की फिल्में सिनेमाघरों में लम्बे वक्त से अच्छी कमाई नहीं कर पा रही थीं, जिस कारण पटान की कमाई कई लोगों को चौंका रही है। फिल्म पठान से इतनी शानदार ओपनिंग की उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी लेकिन शाहरुख खान ने हर किसी को चौंका दिया है।
फिल्म पठान ने पहले दिन अपने खाते में 50 करोड़ रुपये जोड़कर प्रभास स्टारर बाहुबली 2 का 7 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। 7 साल पहले जब बाहुबली 2 रिलीज हुई थी, तब उसने ओपनिंग-डे पर अपने खाते में 41 करोड़ रुपये जोड़े थे। बाहुबली 2 41 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हिन्दी की सबसे बड़ी ओपनर बन गई थी, जिसने नॉनहॉलीडे पर इतना शानदार आंकड़ा दर्ज कराया था। हालांकि अब यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के नाम हो गया है। किंग खान की पठान अब हिन्दी की सबसे बड़ी नॉनहॉलीडे ओपनर है।
शाहरुख खान की हुई सफल वापसी
अभिनेता शाहरुख खान लम्बे वक्त से एक सफल मूवी के लिए तरस रहे थे। उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं, जिस कारण उन्होंने 4 साल का ब्रेक लेने का फैसला लिया। ब्रेक लेने के बाद शाहरुख खान ने यशराज बैनर के साथ हाथ मिलाया और पठान शुरू की। फिल्म पठान ने रिलीज होते ही किंग खान की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी करा दी है, जिसे देख किंग खान के फैंस भी काफी खुश हैं। किंग खान के फैंस पठान को देखने के लिए लगातार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और इस मूवी पर प्यार बरसा रहे हैं।
