Shah rukh khan Film Pathaan records opening at the box office: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (Pathaan) ने देश में बंपर ओपनिंग दर्ज कराई है और पहले दिन अपने खाते में 50 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म पठान को देश में तो प्यार मिल ही रहा है, उसके साथ-साथ इसे विदेशों में भी भरपूर प्यार मिल रहा है। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट जारी कर बताया है कि फिल्म पठान ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। आज गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने से फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है। प्रकाश राज उन चंद लोगों में से एक थे, जिन्होंने 'पठान' में भगवा बिकनी को लेकर मचे बवाल के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का समर्थन किया था।
अब जब फिल्म पैक्ड थिएटर और ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए खुल गई है, तो उन्होंने बॉयकॉट गैंग की निंदा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। जी हां, प्रकाश राज ने सबको करारा जवाब दिया है। फिल्म निर्माता ने ट्वीट कर लिखा- 'अरे #BoycotBigots Shhhhhhhhh… हल्ला बोले शाहरुख खान किंग खान वापस आ गया है। कीप रॉकिंग दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और टीम पठान...।'
इससे पहले भी प्रकाश राज ने फिल्म का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया था और पोस्ट कर लिखा था - '#Besharam BIGOTS.. तो यह ठीक है जब भगवाधारी बलात्कारियों को माला पहनाते हैं.. हेट स्पीच देते हैं, दलाल विधायक, भगवाधारी स्वामीजी नाबालिगों का बलात्कार करते हैं लेकिन फिल्म में एक ड्रेस नहीं होनी चाहिए?? ##justasking।'

prakash raj
विरोध के बावजूद, भगवा बिकनी ने 'पठान' के अंतिम कट में जगह बनाई। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम, जिन्होंने फिल्म में अश्लील और निंदनीय सामग्री होने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने फिल्म की रिलीज के बाद बुधवार को एक बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि इसमें (फिल्म) सभी सुधार किए गए हैं। सेंसर बोर्ड ने करेक्शन किया है। विवादित शब्द हटा दिए गए हैं। इसलिए, मुझे अब विरोध करने का कोई मतलब नहीं दिख रहा है।'
