Pathaan Worldwide Box Office Day 35: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान जनवरी महीने के अंत में रिलीज हुई थी, जो अभी तक दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में 35 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म पठान ने 35 दिनों में अपने खाते में कुल मिलाकर 1023 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म ने अपने 35 दिन भी रफ्तार बनाए रखी और 0.77 करोड़ रुपये की कमाई की। पठान अपने बाद रिलीज हुई फिल्मों पर लगातार भारी पड़ रही है, जिसकी एक बड़ी वजह शाहरुख खान की मूवी का इंगेजिंग होना है।
Pathaan Worldwide Box Office Day 35: शाहरुख खान ने पठानगिरी दिखाकर बटोरे 1023 करोड़ रुपये
यशराज बैनर की सबसे सफल मूवी बनकर उभरी पठान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान से ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी सारी उम्मीदें थीं लेकिन जिस तरह के आंकड़े इसने दर्ज कराए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि शाहरुख खान की पठान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का कारोबार कर लेगी। पठान यशराज बैनर की सबसे सफल मूवी बनकर उभरी है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्में डिलीवर की हैं लेकिन पठान ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे सफल डायरेक्टर बना दिया है।
शाहरुख खान के स्वैग ने किया बॉक्स ऑफिस पर कमाल
अभिनेता शाहरुख खान लम्बे वक्त से एक सफल मूवी के लिए तड़प रहे थे, जो उन्हें पठान के रूप में मिल गई है। फिल्म पठान की कमाई का पूरा श्रेय शाहरुख खान को दिया जा रहा है। शाहरुख खान ने पठान के किरदार को इतने स्वैग से निभाया है कि दर्शक अचम्भित रह गए। डॉन 2 के बाद से ही दर्शक शाहरुख खान को ऐसा किरदार प्ले करते देखना चाहते थे।
