Pathaan Trailer Released: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यश राज फिल्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर जारी किया है। इसके साथ ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। ट्रेलर में मौजूद एक्शन सीन्स काफी जबरदस्त लग रहे हैं। वहीं शाहरुख खान का एक्शन हीरो लुक भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पठान के ट्रेलर से सलमान खान के फैंस को के हाथ निराशा लगी है। मेकर्स ने पठान के ट्रेलर में सलमान खान की झलक नहीं दिखाई है। जिसके बाद फैंस इस बात को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज कर रहे हैं।
Pathaan Trailer out
फैंस का मानना है कि ट्रेलर में शाहरुख और सलमान को एक साथ देखना काफी अच्छा अनुभव होना। इस बीच किसी भी पोस्टर या टीजर में सलमान खान का लुक रिवील नहीं किया गया है।
सलमान खान के फैंस ने जताई नाराजगी
पठान के ट्रेलर को लगातार फैंस के अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। इस बीच सलमान खान के फैंस ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा, ' पठान का ट्रेलर काफी जबरदस्त है। हालांकि मेकर्स ने ट्रेलर में सलमान खान की झलक नहीं दिखाई है जिससे थोड़ी निराशा हो रही है। खैर, फिल्म को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं हो रहा है।' वही इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, 'सोचो अगर टाइगर के लुक में सलमान खान की ट्रेलर में एंट्री होती, सोच कर ही मजा आ रहा है।'
Shah Rukh Khan enters GOD mode!!!! ❤️❤️❤️❤️❤️Get ready to witness history and mind you, Salman Khan is yet to make… t.co/Dozkpf568q
— ANI (@ANI) Jan 10, 2023
25 जनवरी को रिलीज होगी पठान
फिल्म पठान के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म अपने गाने बेशरम रंग की वजह से विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया से लेकर देशभर में फिल्म के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच कई फैंस दावा कर रहे हैं कि शाहरुख खान के स्टारडम की वजह से फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है।
