बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पठान की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। पठान में एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस दीपिका के हर लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दीपिका इकनॉमी क्लास में ट्रैवल करते हुए नजर आ रही हैं। इकोनॉमी क्लास में दीपिका को देखकर वहां में मौजूद लोग काफी हैरान रह गए। वीडियो में दीपिका ऑरेंज और ब्लू कलर की स्पोर्ट्स टीशर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट से मैचिंग कैप पहनी है और गॉगल भी लगाए हैं। दीपिका लोगों के बीच से वॉशरूम की तरफ जाते हुए दिखाई दे रही हैं।
deepika padukone (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस को देखकर वहां मौजूद लोग फोटो और वीडियो लेने लगे। दीपिका का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस को दीपिका का ये अंदाज काफी पसंद आया। वहीं, कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दीपिका
एक यूजर ने लिखा, बिजनेस क्लास का टॉयलेट काम नहीं कर रहा होगा, इसलिए इकोनॉमी क्लास में आई है। दूसरे यूजर ने लिखा, पठान के लिए सारे पैसे शाहरुख खान को ही मिले हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, अर्श से फर्श पर। सिर्फ दीपिका ही नहीं इससे पहले विक्की, कैटरीना और कार्तिक आर्यन भी इकोनॉमी क्लास से सफर कर चुके हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आएंगी। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके अलावा दीपिका रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म लेडी सिंघम में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में दिखाई देंगी।
