Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding First Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी कर ली है। राघव और परिणीति की शादी के बाद अब पहली तस्वीर सामने नजर आ रही है, जिसमें परिणीति चोपड़ा पिंक कलर की साड़ी और माथे पर सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। दरअसल परिणीति और राघव की ये तस्वीर उनके रिसेप्शन पार्टी की है। बीते दिन 24 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से सात फेरे ले लिए हैं और ऑफिशियली पती-पत्नी बन गए हैं। जिसके बाद से ही अब फैंस बड़ी बेसब्री से राघव और परी की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। पहले उम्मीद थी कि शादी के बाद दोनों मीडिया के सामने आएंगे। हालांकि किन्ही कारणों से उन्होंने ऐसा नहीं किया। आइए शादी के बाद सामने आई राघव और परिणीति चोपड़ा की फोटो पर एक नजर डालते हैं।
Image Credit: Social Media
यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: राघव की हुईं परिणीति, शादी की पहली तस्वीर का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार
परिणीति चोपड़ा ने माथे पर लगाया हल्का सा सिन्दूर
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी शादी के बाद की इस लेटेस्ट फोटो में पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। वहीं दूसरी ओर राघव चड्ढा ने ब्लैक कलर का थ्री पीस सूट पहना हुआ है। पिंक कलर की साड़ी के साथ ही परिणीति चोपड़ा ने सिल्वर जूलरी पहनी हैं। हालांकि लोगों के नजर उनके कपड़ों से ज्यादा उनकी माथे पर लगे सिन्दूर पर जा रहा है। लोगों को राघव और परिणीति की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।
