'Animal' छोड़कर क्यों चुनी थी Parineeti Chopra ने दिलजीत दोसांझ की 'Amar Singh Chamkila', सच्चाई जान हैरान हुए फैन्स

Parineeti Chopra on Choosing Amar Singh Chamkila Over Animal: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' को ठुकरा दिया था और इसकी जगह दिलजीत दोसांझ की 'अमर सिंह चमकीला' चुनी थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'एनिमल' की जगह 'अमर सिंह चमकीला' चुनने की एक्ट्रेस ने सच्चाई बताई है।

Parineeti Chopra Reveals on Choosing Amar Singh Chamkila Over Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) साल 2023 में रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मूवी में रणबीर कपूर के अपोजिट मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को कास्ट किया था। फिल्म ने दोनों की जोड़ी ने ऑनस्क्रीन आग लगा दी थी। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रश्मिका मंदाना से पहले फिल्म 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की कास्टिंग हुई थी लेकिन उन्होंने इस मूवी की जगह दिलजीत दोसांझ की 'अमर सिंह चमकीला' को चुना। अब परिणीति चोपड़ा ने 'एनिमल' की जगह 'अमर सिंह चमकीला' (Amar Singh Chamkila) को चुनने की असली वजह बताई है।

Parineeti Chopra Reveals on Choosing Amar Singh Chamkila Over Animal

रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' पर परिणीति चोपड़ा ने शिरकत की थी। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने रणबीर स्टारर 'एनिमल' के ऑफिस को ठुकराने के बारे में असली सच्चाई बताई है। परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि ऊपर वाले ने मेरे लिए और भी अच्छी प्लानिंग की थी।'

End of Feed