अनुष्का शर्मा का पीआर किया हैंडल, यशराज फिल्म्स की बनी इन्टर्न, फिर भी बॉलीवुड के दाव-पेंच नहीं समझ पाई परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra talk about Bollywood industry norms: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इंडस्ट्री में आने से पहले कुछ नहीं जानती थी जिस वजह से उन्हें असफलता भी मिली। पार्टी से दूर रहने वाली परिणीति चोपड़ा ने बताया कि आजकल के स्टार्स यही रूल अपनाते हैं।

Parineeti Chopra talk about Bollywood industry norms: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) इंडस्ट्री की नामी कलाकार है। प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) की बहन से पहचान बनाकर अपना मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस के लाखों फैंस हैं। बेशक से परिणीति ने बड़ी हिट फिल्में न दी हों लेकिन वह अपने हर किरदार में जान डाल देती है जो खूब पसंद किया जाता है। परिणीति चोपड़ा बेशक से इंडस्ट्री से नाता रखती थी लेकिन उन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले कुछ भी समझ नहीं थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में परिणीति ने खुलासा किया कि वह बहुत सी बातें नहीं जानती थी

Parineeti Chopra Interview

चमकीला स्टार परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) ने अपने करियर की शुरुआत में अनुष्का शर्मा की पीआर के तौर पर काम किया। इसके अलावा वह यश राज फिल्म्स में बतौर इन्टर्न रहीं थी। इंडस्ट्री से इतना जुड़ाव होने के बाद भी जब वह बॉलीवुड में आई तब उन्हें कुछ भी पता नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने बताया कि मुझे बस इतना पता था कि सेट पर जाना है और एक्टिंग करनी है। मैं प्रमोशन तक नहीं जानती थी, मुझे यह तक नहीं पता था फिल्मों में जाने के लिए क्या करना है। परी कहती हैं कि आजकल के जो स्टार्स हैं वह इन सब चीजों से पुरी तरह से वाकिफ हैं और जानते हैं कब कहां, क्या करना सही है।

End of Feed