बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल के भाई सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही नीलम उपाध्या के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। नीलम और सिद्धार्थ की शादी के लिए पूरा चोपड़ा परिवार इकट्ठा हो चुका है। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी से सामने आई तस्वीरें देखकर यह कहा जा सकता है कि सिद्धार्थ-नीलम की शादी ने पूरे चोपड़ा परिवार को फिर से एक कर दिया है। जहां सभी हंसी-खुशी सिद्धार्थ-नीलम की शादी को एन्जॉय कर रहे हैं, वहीं परिणीति चोपड़ा की नामौजूदगी कई लोगों को हैरान कर रही है। हर कोई जानता है कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बॉन्डिंग कितनी कमाल की है। ऐसे में कोई भी नहीं समझ पा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अब तक सिद्धार्थ की शादी में क्यों नहीं पहुंची हैं?
परिणीति चोपड़ा ने सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट
ईटाइम्स की ताजा खबर के अनुसार, परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी के बीच में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'वक्त का कोई मोल नहीं है। इसे उन लोगों पर खर्च करो, जो लोग तुम पर इसे खर्च करते हो।' परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट ने लोगों के बीच खलबली मचा दी है और हर कोई सोच रहा है कि क्या प्रियंका-परिणीति के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है जिस कारण परिणीति ने ऐसा पोस्ट किया है?
नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट को हमने जब ज्यादा खंगाला तो पता चला कि परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। परिणीत ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो लगातार शूटिंग कर रही हैं। वैसे आपका क्या मानना है... परिणीति चोपड़ा अब तक सिद्धार्थ-नीलम की शादी में क्यों नहीं पहुंची हैं?
