Parineeti Chopra-Raghav Chadha's wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। शादी से जुडी सारि तैयारी जोरों-शोरों से दोनों के घर में की जा रही है। राघव और परिणीति के घर को भी दुल्हन की तरह लाइट्स से सजा दिया गया है। ऐसे में शादी के सभी फंक्शन आज शुरू हो गए हैं, जिसके लिए वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों का ताना बाना शुरू हो गया है। ऐसे में इस शादी में सभी नजरें प्रियंका चोपड़ा के उपर बनी हुई है की क्या वो अमेरिका से आएंगी या नहीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर शायद अपने आने या ना आने की सुचना सभी को दे दी है।
Parineeti Chopra-Raghav Chadha's wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में बहन प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शादी में ना आने का हिंट सभी फैंस को दे दिया है।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति के एक खूबसूरत पोस्ट कर लिखा है कि 'मुझे उम्मीद है की अपने इस बड़े दिन पर इतनी ही खुशी और संतुष्ट होगी छोटी बहन। हमेशा ही तुम्हे मेरा ढेर सारा प्यार। इसी के साथ ये पोस्ट देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं की परिणीति के इतने बड़े दिन में एक्ट्रेस शामिल नहीं होंगी। कुछ ही समय पहले खबर आ रही थी की इसकी वजह प्रियंका के प्रोजेक्ट और कमिटमेंट्स हैं।
जानकारी के लिए बता दें प्रियंका चोपड़ा आखरी बार भारत परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) की सगाई में शामिल होने आई थी। ये कपल 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी के साथ रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में 200 गेस्ट बुलाए जाएंगे जिसमें दोस्त और परिवार वाली ही शामिल होंगे। परिणति और राघव चंडीगढ़ में शादी की रिसेप्शन देंगे।
