Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 24 सितम्बर 203 के दिन आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाएंगी। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कुछ देर पहले ही राघव-परिणीति की अरदास सेरेमनी की फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों पिंक रंग के कपड़ों में दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को देखने के बाद से ही लोगों के दिमाग में ये सवाल कौंध रहा है कि परिणीति चोपड़ा शादी के दिन किस डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी? इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में इस सवाल का जवाब दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहनने का फैसला किया है। मनीष मल्होत्रा ने परिणीति के मुताबिक एक खास लहंगा बनाया है, जो अदाकारा अपने स्पेशल-डे पर पहनेंगी।
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding
Manish Malhotra का डिजाइनर लहंगा पहनकर Raghav Chaddha की दुल्हन बनेंगी Parineeti
अदाकारा परिणीति चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। ये दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं। परिणीति चोपड़ा ने इसी कारण मनीष मल्होत्रा पर भरोसा जताया है। उन्हें लगता है कि मनीष मल्हेत्रा उनकी शादी के लिए वो लहंगा बनाएंगे, जो उन्हें स्पेशल फील कराएगा।
परिणीति चोपड़ा की शादी में पहुंचेंगी Priyanka Chopra
परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारत आएंगी। खबरें हैं कि वो 23 सितम्बर के दिन भारत में कदम रखेंगी और अपनी बहन की शादी को आशीर्वाद देंगी। परिणीति चोपड़ा अपनी बेटी के साथ भारत आएंगी लेकिन निक जोनस उनके साथ नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि निक जोनस वर्क कमिटमेंट्स के चलते परिणीति चोपड़ा की शादी में नहीं पहुंचेंगे।
