परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूँजेगी किलकारी, कपल ने सुनाई नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी

Parineeti Chopra & Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार खुशखबरी सुना दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर के घर में आने वाले नन्हे मेहमान की घोषणा कर डाली। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए परिणीति और राघव का पोस्ट।

Parineeti Chopra & Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में कपल ने फैंस को ऐसी गुड न्यूज सुनाई जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था। शादी के 2 साल बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। जी हाँ, कपल ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सभी को जानकारी दी। राघव और परिणीति को लोग बधाई देने से नहीं थक रहे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए कपल का खूबसूरत पोस्ट।

Parineeti Chopra Announce Pregnancy

Image Source: Parineeti Chopra Instagram

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। कुछ देर पहले ही कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज सुनाई जिसमें एक केक के उपर 1+1 =3 लिखा हुआ है। पोस्ट में दूसरा वीडियो है जिसमें राघव और परिणीति हाथ में हाथ डाले सैर पर निकले हैं। इसी के पोस्ट को कपल ने कैप्शन दिया 'हमारा छोटा सा यूनिवर्स ... अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य। काफी समय से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी वाली खबरें उड़ रही थी। कपिल शर्मा के शो में भी राघव ने जल्द ही गुड न्यूज देने का वादा किया था।

End of Feed