Parineeti -Raghav: परिणीत चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में परिवार और दोस्तों के बीच में सात फेरे लिए। इस ग्रैंड वेडिंग में फिल्मी सितारों से लेकर राजनेता तक शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। परिणीति के लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक ने लोगों का ध्यान खींचा।
Parineeti Chopra -Raghav Chadha (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ दिल्ली आ चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर परिणीति और राघव का भव्य स्वागत हुआ। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
पति संग दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति
एक्ट्रेस पति राघव के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर लेने उनके दोनों भाई शहाज और शिवांग पहुंचे थे। एक्ट्रेस ने अपने दोनों भाइयों को गले से लगाया। वीडियो में एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सलवार- सूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर मिनमल मेकअप लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सलवार- सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, राघव चड्ढा ब्राउन कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए।
एक्ट्रेस की ग्रैंड वेडिंग पंजाबी रीति- रिवाज से हुई थी। परिणीति ने अपनी शादी में व्हाइट वेडिंग रखी थी। शादी में कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। कपल ने इसी साल मई महीने में सगाई की थी।
