ये साल बॉलीवुड के लिए बेबी मूड है। दीपिका पादुकोण, नताशा दलाल और ऋचा चड्ढा जल्द मां बनने वाली हैं। पिछले दिनों परिणीति चोपड़ा लूज शर्ट पहने हुए स्पॉट हुई थी। एक्ट्रेस का लुक काफी वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना था कि एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल आप नेता राघव चड्ढा से शादी की थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर राघव संग रोमांटिक फोटो शेयर करती रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखती हैं। अब एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी रूमर पर उनके करीबी ने चुप्पी तोड़ी है।
Parineeti-Raghav (credit pic: Intagram)
परिणीति के करीबी सूत्र ने कहा कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर अफवाह है। एक्ट्रेस पूरे भारत में अपने काम और पर्सनल कारणों की वजह से घूम रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मों की शूटिंग को आगे नहीं बढ़ाया है। वो अपनी चीजों को प्लानिंग के हिसाब से कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने में यकीन रखती हैं।
प्रेग्नेंट नहीं हैं परिणीति चोपड़ा
सूत्र ने कहा कि वो हाल ही में परिणीति से मिली थी। एक्ट्रेस अगर प्रेग्नेंट होती तो अपने परिवार के लोगों को जरूर बताती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कपल इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहा है। दोनों फिलहाल एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कपल अपने काम पर फोक्स कर रहा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति इम्तियाज अली की चमकीला में नजर आएंगी। परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी पंजाबी फोक सिंगर पर आधारित है।
