Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली है। जिसके बाद अब परिणीति और राघव ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। अब परिणीति और राघव जल्द ही अपने मेहमानों के लिए रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर दोनों के दोस्त और परिवार वाले नजर आने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा अपने मुंबई वाले घर को छोड़कर दिल्ली में राघव चड्ढा संग रहने वाली हैं। फिलहाल इस पर राघव या परिणीति के परिवार की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है। राघव और परी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
(Credit: Instagram)
यह भी पढ़ें- Tiger 3: आज आएगा ‘टाइगर का मैसेज’, तेजी से बढ़ी सलमान खान के फैंस की धड़कनें, इतने बजे मिलेगा सरप्राइज
राघव संग दिल्ली शिफ्ट होंगी परिणीति चोपड़ा
News18 की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति अब शादी के बाद राघव संग उनके पंडारा पार्क स्थित ऑफिशियल घर में शिफ्ट होने वाली हैं। हालांकि हमेशा के लिए नहीं, वह कुछ समय के लिए यहीं रहेंगी, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मुंबई ही छोड़ने वाली हैं।
शादी के बाद भी परिणीति चोपड़ा अपने फिल्मी करियर पर फोकस करती रहेंगी। अक्षय कुमार संग उनकी फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है।
