Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी रचा ली है। दोनों की शादी के कई फोटोज और प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों के इन वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। अब परिणीति-राघव की शादी का एक और वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वायरल वीडियो में परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा नजर आ रहे हैं। वह अपने दामाद राघव चड्ढा पर काफी प्यार बरसा रहे हैं। इसी के साथ ही पगड़ी हाथें और हाथ जोड़कर शादी की रस्में कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस का दिल पसीज गया है। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding
यह भी पढ़ें- Tiger 3: आज आएगा ‘टाइगर का मैसेज’, तेजी से बढ़ी सलमान खान के फैंस की धड़कनें, इतने बजे मिलेगा सरप्राइज
परिणीति के पापा ने की रस्में
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। वह दामाद राघव चड्ढा पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ ही शादी की रस्मों के दौरान उन्होंने हाथ भी जोड़े हुए हैं।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सभी बेटियों के पिता ऐसे ही करते हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है। हां बस वह सेलिब्रिटी हैं तो हमें क्यूट लग रहा है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘परिणीति के पिता काफी खुश नजर आ रहे हैं।’
