पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए दिल्ली पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, जल्द फैंस को मिलेगी खुशखबरी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2025, 08:54 PM IST

Parineeti Chopra Pregnancy: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने कुछ महीनों पहले फैंस को बताया था कि वो मां बनने वाली हैं। अब परिणीति चोपड़ा के पहले बच्चे की डिलीवरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा को लेकर सामने आई रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ है।

Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है।.परिणीति चोपड़ा ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं। इसके बाद से परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। परिणीति चोपड़ा की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुकी हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब इन सब के बीच परिणीति चोपड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसकी वजह से परिणीति चोपड़ा चर्चा में हैं।

Parineeti Chopra Pregnancy

Image Source: Parineeti Chopra Instagram

दिल्ली पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा के जुड़ा सामने आया एक अपडेट है। पिंकविला के सोर्सेज के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं और ये खुशखबरी आने वाले कुछ दिनों में ही सुनने को मिल सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद परिणीति चोपड़ा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अगस्त 2025 में परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद से एक्ट्रेस काफी खबरों में बनी हुई है। कपल की पोस्ट पर फैंस और स्टार्स ने खूब बधाई दी थी। लेकिन आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा के पहले बच्चे की डिलीवरी को लेकर अभी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed