Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अब 24 सितंबर को दोनों की शादी होनी है। राघव और परिणीति की शादी राजस्थान के उदयपुर में होनी है, जिसके लिए अब दोनों कपल एक साथ दिल्ली एयरपोर्ट से आज सुबह की फ्लाइट से रवाना हो गए हैं। दिल्ली में राघव चड्ढा के घर पर दोनों ने सूफी नाइट का लुफ्त उठाया, जिसमें हरभजन सिंह और परिणीति चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा समेत कई सितारे नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में नजर आएंगी करीना कपूर, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
अब दोनों की शादी के फंक्शन उदयपुर में शुरू होने वाले हैं। परि और राघव की शादी की तस्वीरें देखने के लिए फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
उदयपुर के लिए रवाना हुए परिणीति-राघव
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी। जिसके बाद से ही दोनों एक साथ कई मौकों पर स्पॉट किए गए हैं। अब आखिरकार राघव और परिणीति एक दूसरे के होने जा रहे हैं। 24 सितंबर 2023 यानी रविवार को दोनों 7 फेरे लेंगे। परि और राघव की शादी करीबी दोस्तों और परिवार के बीच ही होने वाली है।
