Parineeti Chopra- Raghav Chadha: स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, अब जल्द बजेगी शादी की शहनाइयां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 11:02 AM IST

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शुक्रवार को अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ अमृतसर स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुँची। स्टार्स को वहां माथा टेकते हुए स्पॉट किया गया।

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) और सांसद राघव चड्ढा( Raghav Chadha) शुक्रवार को अमृतसर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। सगाई के बाद परिणीति अपने मंगेतर के साथ आशीर्वाद लेने स्वर्ण मंदिर पहुँची। इसके बाद से ही कपल की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों सगाई के बाद एक दूसरे के साथ नजर आए हैं। फैंस दोनों को साथ में देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।फोटो के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Parineeti Chopra- Raghav Chadha

शुक्रवार को राघव चड्ढा संग परिणति को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में स्पॉट किया गया। इस मौके पर कपल के चारों तरफ भारी सिक्योरिटी नजर आई । परिणीति ने आइवरी रंग का सूट पहना था और राघव कुर्ता पजामा पहने नजर आए। दोनों का ये लुक काफी पसंद किया गया।

End of Feed