परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर दी खुशियों ने दस्तक, प्रियंका चोपड़ा बनी बेबी बॉय की मासी

Parineeti Chopra & Raghav Chadha Baby: आखिरकार वो खड़ी आ गई जिसका इंतजार फैंस के साथ साथ चोपड़ा परिवार को था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया और पति राघव चड्ढा संग जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। इस रिपोर्ट में यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Parineeti Chopra & Raghav Chadha Baby: बॉलीवुड दुनिया के फेवरेट कपल में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर ये दोनों कपल गोलस देने से पीछे नहीं हटते। अभी हाल ही में इस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने फैंस को खुशखबरी सुना दी। जी हाँ। ये कपल माता-पिता बन गया है और वो भी बेबी बॉय का। ये जानकारी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने खुद इंटरनेट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी। सभी परी और राघव को इस खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं।

Parineeti Chopra & Raghav Chadha Baby

Image Source: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आखिरकार माँ बन गई वो भी एक बेबी बॉय की। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कपल ने लिखा, 'हमारा बेबी बॉय, हमें सचमुच पहले की ज़िंदगी याद ही नहीं आती! बाहें भरी होने पर, हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हमारे पास हम दोनों थे लेकिन अब अब हमारे पास सब कुछ है।' बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस सभी कपल को बेबी बॉय के आने की खुशी में बधाई देते हुए नजर आए। आज सुबह ही परी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस काफी दिन पहले ही मुंबई से राघव से घर दिल्ली शिफ्ट हुई ताकि परिवार की मौजूदगी में उनकी डिलीवरी हो। आशा करते हैं कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति की जिंदगी में ये छोटा मेहमान खुशियां लेकर आए। वहीं सभी को इंतजार है प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन का क्यूंकी वो भी मासी बन गई है। प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोन्स को भी अपना एक छोटा भाई मिल गया है।

End of Feed