Raghav Chadha को 13 मई के दिन प्यार के नाम की अंगूठी पहनाएंगी Parineeti Chopra!!

Parineeti-Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई को लेकर काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा था कि ये दोनों जल्द ही एक-दूसरे को प्यार की अंगूठी पहना सकते हैं। इंडिया टुडे की लेटेस्ट खबर की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई के दिन सगाई करेंगे।

Parineeti-Raghav Engagement: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले कुछ समय से लगातार अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही सगाई कर सकते हैं। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा कुछ वक्त पहले एक साथ पब्लिक में नजर आए थे, जिसके बाद से ही ये खबरें तेज हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में से किसी ने भी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। मीडिया इन दोनों से लगातार इस बारे में सवाल कर रही है लेकिन दोनों ने चुप्पी साध ली है। मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट की माने ंतो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई के दिन एक-दूसरे से सगाई करने वाले हैं।

Parineeti Raghav Engagement

Parineeti Raghav Engagement

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई के दिन सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि राघव-परिणीति की सगाई दिल्ली में होगी। परिणीति-राघव ने अभी तक इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। मीडिया ने जब परिणीति चोपड़ा से सगाई को लेकर सवाल किया तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई लेकिन उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया।

End of Feed