'Bhagam Bhag 2' से बाहर हुए गोविंदा पर परेश रावल ने दिया बयान, बोले 'हम उन्हें मिस करेंगे...'

Paresh Rawal on Govinda’s Exit: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म 'भागम भाग 2' से गोविंदा को बाहर कर दिया गया है। हालांकि परेश रावल ने गोविंदा को बाहर किए जाने का कारण बताने से परहेज किया।

Paresh Rawal on Govinda’s Exit: 'भागम भाग 2' की कास्टिंग में जबसे बदलाव हुआ है, तभी से यह मूवी लगातार चर्चा में बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि इस लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा के सीक्वल से गोविंदा को बाहर कर दिया गया है। गोविंदा (Govinda) को बाहर किए जाने से उनके फैन्स काफी निराश भी हैं। इस मूवी में गोविंदा की जगह निर्माताओं ने मनोज बाजपेयी को कास्ट किया है। मेकर्स को लग रहा है कि वो इस मूवी के एकदम परफेक्ट साबित होंगे। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए परेश रावल (Paresh Rawal) ने 'भागम भाग 2' (Bhagam Bhag 2) से गोविंदा के बाहर होने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Paresh Rawal on Govinda’s Exit

Pics Credit: Instagram

मनोज बाजपेयी ने किया गोविंदा को रिप्लेस

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए परेश रावल ने कन्फर्म कर दिया है कि मनोज बाजपेयी फिल्म 'भागम भाग 2' में गोविंदा को रिप्लेस कर रहे हैं। अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी के साथ में काम करने को लेकर परेश रावल ने कहा, 'यह एक अलग और नया कॉम्बिनेशन होने वाला है।' (इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार का टैग लेकर भी अपने बच्चों का करियर नहीं बना पाए ये सेलेब्स, लिस्ट में मौजूद हैं कई बड़े नाम)

End of Feed