परेश रावल ने सूत समेत लौटाई 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स को फीस, फिल्म छोड़कर गवाईं करोड़ की राशी

Paresh Rawal Return Signing Amount: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल इन दिनों फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। औपचारिक घोषणा करते हुए परेश ने फिल्म को खुद से किनारा कर लिया था। अब खबर सामने आई है कि उन्होंने मेकर्स को साइनिंग अमाउन्ट भी लौटा दिया है।

Paresh Rawal Return Signing Amount: फिल्म 'हेरा फेरी 3' रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। परेश रावल और मेकर्स के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने कुछ दिनों पहले फिल्म को छोड़ दिया। ऐसे में अब लोगों को फिल्म में बाबू राव का किरदार देखने को नहीं मिलेगा। जितना दर्शक फिल्म को देखने के लिए उत्सुक थे अब उतने परेशान नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार परेश ने मेकर्स को साइनिंग अमाउन्ट तक लौटा दिया है। इसी के साथ फिल्म छोड़ने की असली वजह भी सामने आ गई है।

Paresh Rawal Return Signing Amount

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार परेश रावल (Paresh Rawal) को फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को साइन करते हुए 11 लाख रुपए मिले थे। अब फिल्म से बाहर होने के बाद उन्होंने 15% प्रति वर्ष के ब्याज के साथ और हरजाने को जोड़कर मेकर्स को फीस लौटा दी। उड़ते-उड़ते रुमर्स सामने आई हैं कि उन्हे 'हेरा फेरी 3' के लिए 15 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिलने वाले थे। साल 2027 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने वाली थी।

End of Feed