पंचायत फेम पंकज झा ने अनुराग कश्यप पर किया कटाक्ष, निर्देशक को बताया- 'डरपोक और रीड की हड्डी से कमजोर'

अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर क्लट फिल्म है। इस फिल्म में सुलतान कुरैशी का किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया था। पहले इस रोल के लिए पंकज झा को अप्रोच किया गया था। बाद में एक्टर को रिप्लेस कर दिया गया था। अब पंकज झा ने अनुराग कश्यप पर कटाक्ष किया है।

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप को गैंग ऑफ वासेपुर के लिए जाना जाता है। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। गैंग्स ऑफ वासेपुर को कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में राजकुमार राव, पकंत्र त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, मनोज बाजपेयी समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में कई दिलचस्प किरदार थे। लेकिन सुल्तान कुरैशी का किरदार लोगों को आज भी याद है। इस किरदार को पंकज त्रिपाठी ने प्ले किया था। लेकिन इस किरदार के लिए पहली च्वाइस पहले पकंज झा थे। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर तंज कसा है।

End of Feed