Padma Awards 2026: ममूटी और अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण, आर माधवन हुए पद्म श्री से सम्मानित

Padma Awards 2026: प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार समारोह की शुरुआत हो चुकी है। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के भी कई दिग्गज कलाकारों को उनके बेहतरीन योगदान के लिए पद्म सम्मान से नवाजा गया।

Padma Awards 2026: देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2026) समारोह की शुरुआत हो चुकी है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति भवन में देश की जानी-मानी हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा, खेल और सिनेमा समेत कई क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां इस समारोह में शामिल हैं। बॉलीवुड और फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकार भी पद्म सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। इस लिस्ट में आर माधवन से लेकर ममूटी (Mammootty) तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-हेमा मालिनी को मिलेगा Dharmendra का पद्म विभूषण, कहा- 'बॉबी और सनी देओल...')

padma awards 2026

ममूटी और अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण (pic credit- twitter)

ममूटी को मिला सम्मान (pic credit-twitter)

ये स्टार्स हुए सम्मानित

स्टार एक्टर ममूटी को 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस खास मौके पर उनके बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान की फोटो इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान लेने के लिए मंच पर पहुंचने से पहले अलका याज्ञनिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

End of Feed